Feedback
प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) असम की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं. उनका जन्म 28 अप्रैल 1959 को असम के मरघेरिटा में हुआ था. वे 2019 से 2026 तक नगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे. खास बात यह है कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं.
प्रद्युत बोरदोलोई ने अपनी पढ़ाई कॉटन कॉलेज और गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से पूरी की, जहां से उन्होंने एमए की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने जेएनयू से एमफिल किया. छात्र जीवन में ही उनकी राजनीति में रुचि बढ़ गई थी और वे National Students’ Union of India (NSUI) के असम अध्यक्ष भी रहे.
बोरदोलोई का राजनीतिक करियर 1998 में शुरू हुआ, जब वे मरघेरिटा सीट से उपचुनाव जीतकर पहली बार असम विधानसभा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने 2001, 2006 और 2011 में लगातार जीत दर्ज की और चार बार विधायक बने.
2001 से 2006 के बीच, वे तरुण गोगोई की सरकार में राज्य मंत्री रहे. बाद में 2006 से 2015 तक उन्होंने उद्योग, वाणिज्य, बिजली और सार्वजनिक उपक्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाला. इस दौरान वे एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के रूप में जाने गए और राज्य के विकास कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही.
2015 में कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें सरकार का वरिष्ठ प्रवक्ता और मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया. 2019 में प्रद्युत बोरदोलोई ने नगांव लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया. 2024 में उन्होंने इस सीट से दोबारा जीत हासिल की, जिससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
अपने लंबे करियर के दौरान वे Indian National Congress से जुड़े रहे. लेकिन 18 मार्च 2026 को उन्होंने पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply