Feedback
नताशा बैसेट
नताशा बैसेट (Natasha Bassett, Actress) एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री हैं. वह टेस्ला के सीईओ ऐलन मस्क की प्रेमिका हैं (Natasha Bassett Dating Elon Musk).
बैसेट का जन्म 1992 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया (Sydney, Australia) में हुआ था (Natasha Bassett Age). उन्होंने हाई स्कूल में अभिनय करना शुरू किया और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए न्यूयॉर्क चली गईं.
नताशा बैसेट ने 13 साल की उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था (Natasha Bassett Debut). उन्होंने यंग पिपल्स प्रोडक्शन के लिए “रोमियो एंड जूलियट” के निर्माण के लिए ऑस्ट्रेलियाई रंगमंच में मुख्य भूमिका निभाई थी. राष्ट्रीय नाट्य कला संस्थान में अध्ययन किया (Natasha Bassett Education).
बैसेट ने एमटीवी फिल्म, डुंगूना (2009) में मुख्य भूमिका निभाई और कई ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन सीरीज जैसे – रेक (2010), वाइल्ड बॉयज (2011), पुलिस एल.ए.सी. (2010), कैंप (2013), केटी सेज़ गुडबाय (2016), हेल, सीजर और फिल्म मेंटल में अभिनय किया है. बैसेट ने 2017 में लाइफटाइम बायोपिक ब्रिटनी एवर आफ्टर में ब्रिटनी स्पीयर्स की भूमिका निभाई है (Natasha Bassett Movie and Series).
19 साल की उम्र में, उन्हें आर्टस्टार्ट स्क्रीनराइटर्स प्रोग्राम से एक पटकथा लेखन छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया. वहां उन्होंने अपनी लघु फिल्म, काइट (2013) का लेखन और निर्देशन किया. इस फिल्म को शॉर्ट को रोड आइलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बालीनेल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और बिग बीयर लेक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था (Natasha Bassett Awards).
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply