Krishnagiri Latest News, Updates in Hindi | कृष्णागिरी के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Krishnagiri Latest News, Updates in Hindi | कृष्णागिरी के समाचार और अपडेट – AajTak
Krishnagiri Latest News, Updates in Hindi | कृष्णागिरी के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
कृष्णागिरी
कृष्णागिरी (Krishnagiri) भारत के तमिलनाडु राज्य का एक जिला है (District of Tamil Nadu). यह जिला 2004 तक धर्मपुरी जिले के अंतर्गत था. इसका गठन 9 फरवरी 2004 को तमिलनाडु के 30वें जिले के रूप में किया गया (Formation of Krishnagiri District). इसका गठन तत्कालीन धर्मपुरी जिले के पांच तालुकों और दस ब्लॉकों को मिलाकर किया गया था (Krishnagiri Taluka and Blocks).
कृष्णागिरी शहर जिले का मुख्यालय है. तमिलनाडु में, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस परियोजना (NEGP) के तहत पहली बार कृष्णागिरी जिले में राजस्व और सामाजिक कल्याण विभागों में पायलट आधार पर ई-गवर्नेंस की शुरुआत की गई थी (Krishnagiri E Governance).
कृष्णागिरी जिले का क्षेत्रफल 5143 वर्ग किमी है (Area of Krishnagiri). कृष्णागिरि जिला दक्षिण-पूर्व में तिरुपत्तूर, पूर्व में तिरुवन्नामलाई जिलों, दक्षिण में धर्मपुरी जिले और कर्नाटक राज्य के कोलार, बैंगलोर ग्रामीण, बैंगलोर शहरी, रामनगर और चामराजनगर जिलों से उत्तर पश्चिम और पश्चिम और उत्तर में आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर जिले से घिरा है (Geographical Locatio of Krishnagiri). इस जिले में आठ तालुका और 12 पंचायत संघ हैं (Krishnagiri Taluka and Panchayat).
2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की जनसंख्या 1,879,809 है (Krishnagiri Population), जिसमें प्रत्येक 1,000 पुरुषों पर 958 महिलाओं का लिंगानुपात है (Krishnagiri Sex Ratio).
कृष्णागिरी जिले की महत्वपूर्ण फसलें धान, मक्का, रागी, केला, गन्ना, कपास, इमली, नारियल, आम, मूंगफली, सब्जियां और फूल हैं. यह जिला भारत में आम के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है (Krishnagiri Economy).
तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी पत्नी और उसकी कथित महिला पार्टनर पर 5 महीने के बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. फोन रिकॉर्डिंग और चैट्स के सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.
तमिलनाडु में एक महिला और उसके पुरुष मित्र को महिला छात्रावास के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. जब ये मामला सामने आया तो जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. पुलिस का कहना है कि ओडिशा की 22 वर्षीय महिला छात्रावास में कर्मचारी थी, वह यहां रुकी थी, तभी उसने अपने 25 वर्षीय पुरुष मित्र के कहने पर कैमरा लगाया.
‘फ़ेंगल’ तूफान ने तमिलनाडू में तबाही मचाई. वहां के कृष्णागिरी में भारी बारिश के बाद बस स्टैंड पर बाढ़ जैसे हालात हो गए. भारी बारिश के कारण पास की झील के ओवरफ्लो होने की वजह से सड़क पर खड़ी गाड़ियां बह गईं. देखें ये वीडियो.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.