Bryan Johnson Latest News, Updates in Hindi | ब्रायन जॉनसन के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Bryan Johnson Latest News, Updates in Hindi | ब्रायन जॉनसन के समाचार और अपडेट – AajTak
Bryan Johnson Latest News, Updates in Hindi | ब्रायन जॉनसन के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson) सिलिकॉन वैली के पूर्व कार्यकारी हैं. वे एक अरबपति टेक एंटरप्रेन्योर हैं जो सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने “एंटी-एजिंग कोड” को क्रैक कर लिया है. उनका कहना है कि उन्होंने न सिर्फ अपनी जैविक उम्र को घटाया है, बल्कि अब 46 की उम्र में 18 साल का दिखने लगे हैं.
उन्होंने इस यूथ प्रोग्राम को “प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट” नाम दिया है, जो अब एक नया रूप लेकर मार्केट में आ चुका है – “ब्लूप्रिंट स्टैक” के नाम से.
ब्रायन का यह स्टैक एक विशेष डाइट प्लान, सप्लीमेंट और थेरेपी का कॉम्बिनेशन है. इसमें प्रोटीन पाउडर, ड्रिंक मिक्स, 8 खास तरह की गोलियां, स्नेक ऑइल (Snake Oil), 67 विशेष चिकित्सा थेरेपी, कुल 400 कैलोरी की रिप्लेसमेंट डाइट शामिल हैं. 
ब्रायन के मुताबिक, इस स्टैक को तैयार करने में 1000 से अधिक क्लिनिकल ट्रायल्स किए गए हैं. इसका उद्देश्य आपके दैनिक भोजन को पूरी तरह बदलना नहीं है, बल्कि पोषण संबंधी कमियों को सुधारना है.
इस ब्लूप्रिंट स्टैक की कीमत 343 डॉलर प्रति माह है, यानी करीब ₹28,000 भारतीय रुपये. जॉनसन का दावा है कि ये फास्ट फूड पर महीनेभर के खर्च से भी सस्ता है. स्टैक को फिलहाल 23 देशों में डिलीवर किया जा रहा है, जिनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, यूएई और अन्य यूरोपीय देश शामिल हैं.
ब्रायन का दावा है कि उनकी बायोलॉजिकल एज अब 18 वर्ष है, जबकि उनकी असली उम्र 46 है. उन्होंने “प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट” के जरिए अपने शरीर में बड़ी मात्रा में सुधार महसूस किया है. इसके अंतर्गत उन्होंने  विशेष आहार अपनाया. 100+ सप्लीमेंट्स लेने शुरू किए, दैनिक व्यायाम और चिकित्सा निगरानी को अपनी दिनचर्या में शामिल किया.
इस साल की शुरुआत में उन्होंने बाल झड़ने को रोकने वाले अपने एक अन्य प्रोग्राम का भी दावा किया था.
हालांकि जॉनसन के इन दावों को लेकर विज्ञान जगत में अब तक कोई सर्वसम्मति नहीं बनी है. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जॉनसन इस प्रोजेक्ट पर हर साल करीब 2 मिलियन डॉलर खर्च कर रहे हैं.
 
एंटी-एजिंग के शौकीन ब्रायन जॉनसन ने एक नया ‘लंबी उम्र’ वर्कआउट बताया है, जो वैज्ञानिक रूप से उम्र बढ़ने की गति को धीमा करने में 42 प्रतिशत तक प्रभावी है. यह रूटीन न केवल मसल्स को मजबूत बनाता है, बल्कि हार्ट हेल्थ और लचीलेपन पर केंद्रित है. जानें इस खास रूटीन के पीछे का विज्ञान.
ब्रायन जॉनसन ने बताया है कि खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक से शरीर को काफी सारे फायदे होते हैं. मेडिकल स्टडीज के मुताबिक, पोस्ट मील वॉक से क्या फायदे हैं, इस बारे में जानेंगे.
अरबपति टेक एंटरप्रेन्योर ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson) की असली उम्र 48 साल है लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र नहीं बता सकता. हाल ही में उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपनी सीमन में से माइक्रोप्लास्टिक की संख्या को कम कर दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.