Feedback
एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय करती हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 से मिली. इसके अलावा उन्होंने टीवी, वेब और फिल्मों में भी काम किया है. 2025 में वह आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के आइटम सॉन्ग “शरारत” में दिखाई दीं. इस गाने में उनके डांस को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली. उसी साल उन्होंने कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में रूही मिर्जा का किरदार निभाया. इन फिल्मों के जरिए आयशा ने मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा में अपनी मौजूदगी मजबूत की.
आयशा खान का जन्म 13 सितंबर 2002 को मुंबई में हुआ. उनके परिवार में उनके भाई शाहबाज़ खान हैं, जो इंडियन मर्चेंट नेवी में ऑफिसर हैं.
आयशा ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी. इसके बाद वह एकता कपूर के लोकप्रिय शो कसौटी जिंदगी की के जरिए टीवी पर दिखाई दीं. 2020 में उन्हें टीवी शो बालवीर रिटर्न्स में बिरबा के किरदार से पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा और 2022 में फिल्म मुखचित्रम के साथ अपनी तेलुगु फिल्म डेब्यू किया, जिसमें उनका सहायक रोल था.
2023 में आयशा ने रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया. इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोतरी हुई. इसके बाद उन्होंने रवि दुबे की रोमांटिक वेब सीरीज दिल को रफू कर लेई में अभिनय किया, जिसमें वह करण ग्रोवर की लव इंटरेस्ट के रोल में नजर आईं. यह सीरीज यूट्यूब पर रिलीज हुई थी.आयशा 2024 में तेलुगु फिल्म लकी भास्कर का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन शेड्यूल से जुड़ी वजहों के चलते उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया. 2024 में उन्होंने श्रीराम आदित्य की फिल्म मनामे में सहायक भूमिका निभाई. इसी साल वह तेलुगु फिल्म गैंग्स ऑफ़ गोदावरी के गाने मोथा के म्यूजिक वीडियो में भी विशेष रूप से नजर आईं. 2025 में आयशा ने गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म जाट में एक पुलिस अधिकारी की छोटी भूमिका निभाई, जिसमें सनी देओल भी नजर आए.
एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं. जबसे वो ‘धुरंधर’ के गाने शरारत में दिखी हैं,हाल ही में वो भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी दिखीं.आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शुभमन के साथ नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो क्रिकेटर से आईपीएल 2026 से पहले कुछ सवाल कर रही हैं.
आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शुभमन के साथ नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो क्रिकेटर से आईपीएल 2026 से पहले कुछ सवाल कर रही हैं.
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट में शरारत जैसा चार्टबस्टर गाना था. लोगों को उम्मीद थी कि पार्ट 2 में भी ऐसा ही कुछ होगा लेकिन फिल्म में ऐसा गाना नहीं था. अब इस पर फिल्म के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने चुप्पी तोड़ी है.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में एक सुनामी लेकर आई है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा कई टीवी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया है. आइए जानते हैं कि ये कलाकार कौन हैं.
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.
होली के मौके पर टीवी सितारों ने दोस्तों और पार्टनर्स के साथ जमकर जश्न मनाया. आयशा खान, मनीषा रानी, श्रुतिका अर्जुन और गौरव खन्ना जैसे स्टार्स ने रंगों, डांस और रोमांटिक पलों से सोशल मीडिया को गुलजार कर दिया.
आयशा खान ने अपनी लेटेस्ट बातचीत में बताया कि उनके पीरियड्स को लेकर ‘नॉर्मल’ कबूलनामे पर मिले रिएक्शन से वे शॉक्ड हैं. सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस का मानना है कि ज्यादातर ट्रोलिंग पुरुष यूजर्स की तरफ से हो रही है.
Ayesha khan saree look: एक्ट्रेस आयशा खान अक्सर अपने देसी लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने नीली साड़ी और पिंक ब्लाउज में कुछ फोटोज शेयर की हैं.
आयशा खान इन दिनों लाइमलाइट में हैं. धुरंधर फिल्म के शरारत गाने पर डांस करके उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स पर भड़कती दिखीं. आखिर ऐसा क्या हुआ? आइए जानते हैं…
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें— ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादों में हैं. इसके अलावा कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है. सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं.
आयशा खान जिन्हें ‘धुरंधर’ के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर AI के जरिए मॉर्फ्ड वीडियोज बनाने पर बात की. उनके मुताबिक ये अब बहुत आम चीज बन गई है, जो बिल्कुल भी सही नहीं. एक्ट्रेस ने इसे खतरनाक बताया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply