Feedback
डॉ. अर्चना गुप्ता (Dr Archana Gupta) हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं. पार्टी ने 28 मई 2026 को अर्चना गुप्ता को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया.
अर्चना गुप्ता का जन्म 20 जनवरी 1968 को हरियाणा के पानीपत जिले के आट्टा गांव में हुआ था. उनका परिवार सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है. उनके दादा सूरजभान स्वतंत्रता सेनानी थे. बाद में उनकी शादी जींद निवासी डॉ. अनिल गुप्ता से हुई, जो पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं.
परिवार की बात करें तो उनके बेटे अविरल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है. वहीं उनकी बेटी आरुषी पेशे से डॉक्टर हैं. पानीपत के सेक्टर-11 में डॉ. अर्चना गुप्ता का एक डायग्नोस्टिक सेंटर भी है, जहां वह खुद भी बैठती हैं और कामकाज संभालती हैं.
राजनीतिक रूप से डॉ. अर्चना गुप्ता लंबे समय से संगठन में सक्रिय रही हैं. वह विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ी रही हैं. साल 2010 से 2016 के बीच उन्होंने जिला सह-संयोजिका के अलावा हरियाणा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद 4 सितंबर 2016 से 18 अगस्त 2020 तक वह महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं. 2024 में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी. इसके बाद वह राज्य स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय दिखाई दीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
Archana Gupta Latest News, Updates in Hindi | अर्चना गुप्ता के समाचार और अपडेट – AajTak
Home
Latest News
Archana Gupta Latest News, Updates in Hindi | अर्चना गुप्ता के समाचार और अपडेट – AajTak
Leave a Reply