News Bunkers – Global News Updates

Latest AI, Tech & Global News Updates

Anjana Om Kashyap: Anjana Om Kashyap Latest News, Photos, Videos in Hindi | अंजना ओम कश्यप – AajTak

Feedback
अंजना ओम कश्यप यानी AoK हिंदी टीवी न्यूज़ के कैनवास पर अलग से दिखाई पड़ जाने वाली शख्सियत हैं । उस दौर में जब टीवी न्यूज़ की गंभीर आवाज़ों में महिलाओं की उपस्थिति ना के बराबर थी, तब अंजना ने इस पूर्वाग्रह को तोड़ा और अपनी अलग पहचान बनाई।
अंजना रोजाना शाम 6 बजे अपने ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के जरिये देश के गंभीर मुद्दों पर ओपिनियन मेकर्स के साथ बहस करती हैं । ये भारत में टीवी न्यूज़ में बहस का सबसे सार्थक कार्यक्रम है । इसकी सफलता का पैमाना इसी बात से आंका जा सकता है कि ये एक दशक से भी ज्यादा समय से लगातार प्रसारित हो रहा है, और टेलीविज़न रेटिंग्स में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे रहता है।
रात 9 बजे ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ कार्यक्रम में अंजना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों का विश्लेषण करती हैं । खबर से आगे की खबर इस कार्यक्रम की USP है। खबरों का प्रजेंटेशन, भारतीय टीवी न्यूज़ में यूनीक – अंजना का AI अवतार और रोजाना अंजना की एक टिप्पणी ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ को अनूठा और समकालीन शो बनाता है।
अंजना ने पिछले 2 दशक में भारत की लगभग हर बड़ी राष्ट्रीय घटना को चाहे टीवी स्टूडियो से हो या ज़मीन पर उतरकर, नए अंदाज में घर-घर तक पहुंचाया है। 2024 के आम चुनाव की कवरेज़ का ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ हो या चुनावी कवरेज़ का कार्यक्रम ‘राजतिलक’, अंजना की पत्रकारिता की दृष्टि इन कार्यक्रमों को सारगर्भित और लोकप्रिय बनाती रही है । वे लंबे समय तक रात 8 बजे प्रसारित हुए ‘स्पेशल रिपोर्ट’ कार्यक्रम की सफल सूत्रधार रही हैं।
प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, खिलाड़ी, कलाकार, बिजनेसमैन, वैज्ञानिक— अंजना ने हर विधा के महत्वपूर्ण लोगों का साक्षात्कार किया है । अंजना के इंटरव्यू अपनी विशिष्ट शैली और कुछ नया कंटेंट परोसने की सामर्थ्य के चलते दर्शक वर्ग में खास दिलचस्पी पैदा करते हैं ।
अंजना को ENBA, ITA जैसे भारतीय टीवी न्यूज़ के क्षेत्र में दिए जाने वाले कई सम्मान और अवॉर्ड्स मिले हैं। अंजना अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में विशेषज्ञ समेत कुछ हिंदी फिल्मों में न्यूज़ पर्सनैलिटी के गेस्ट अपीयरेंस में आ चुकी हैं।  
अंजना ओम कश्यप आज सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि खबरों को समझने का एक विश्वसनीय ब्रांड हैं— जो निष्पक्षता और बेबाकी की गारंटी है।
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *