Feedback
मेहरीन पीरजादा (Mehreen Pirzada) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2016 में तेलुगु फिल्म ‘कृष्णागाड़ी वीरा प्रेमा गाढ़ा’ से की. उनकी पहली ही फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके बाद उन्होंने 2017 में हिंदी फिल्म फिल्लौरी (Phillauri) से बॉलीवुड में कदम रखा. इसी साल उन्होंने तमिल सिनेमा में भी Nenjil Thunivirundhal के जरिए डेब्यू किया. इस तरह उन्होंने एक साथ कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. साल 2019 में उन्होंने पंजाबी फिल्म डीएसपी देव से पंजाबी सिनेमा में भी कदम रखा और वहां भी अपनी पहचान बनाई.
मेहरीन पीरजादा का जन्म 5 नवंबर 1995 को पंजाब के बठिंडा में एक सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता गुरलाल पीरजादा कृषि और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हैं. उनकी मां परमजीत कौर पीरजादा गृहिणी हैं. उनका एक भाई भी है, गुरफतेह पीरजादा, जो मॉडल और अभिनेता हैं.
एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा की शादी हो चुकी है. 26 अप्रैल को उन्होंने बिजनेसमैन अर्श औलख से शादी कर सभी को चौंका दिया. इंटीमेट सेरेमनी में हुई इस शादी की जानकारी तब सामने आई जब एक्ट्रेस ने पति संग सेरेमनी की फोटोज शेयर कीं. अब मेहरीन ने बताया कि अर्श से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी.
एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने अपने लव ऑफ लाइफ अर्श औलख संग शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है. एक्ट्रेस के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply