Feedback
मानव सुथार (Manav Suthar) एक भारतीय क्रिकेटर हैं और वे राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं. वे घरेलू क्रिकेट में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स (GT) का हिस्सा हैं. मानव सुथार एक लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज हैं और साथ ही निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. उनकी मुख्य पहचान गेंदबाजी के जरिए बनी है, खासकर घरेलू क्रिकेट में.
घरेलू क्रिकेट में उन्होंने राजस्थान टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्होंने कई बार टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट लिए और विपक्षी बल्लेबाजों को लंबे समय तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया. उनकी गेंदबाजी में कंट्रोल और निरंतरता देखने को मिलती है.
रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में उनका प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा, जहां उन्होंने पूरे सीजन में 39 विकेट लिए. इस प्रदर्शन के बाद वे घरेलू क्रिकेट में एक उभरते हुए गेंदबाज के रूप में जाने जाने लगे. इसके बाद रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और केवल 3 मैचों (5 पारियों) में 18 विकेट हासिल किए.
घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलने का मौका मिला. आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा. उन्होंने 2024 सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया.
आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में दोबारा टीम में शामिल किया और उन पर भरोसा बनाए रखा. आईपीएल 2026 सीजन के लिए भी उन्हें उनके बेस प्राइस पर रिटेन किया गया. 2024 से 2026 तक उन्होंने कुल 5 आईपीएल मैच खेले.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया, जिसमें भारत की प्लेइंग इलेवन में मानव सुथार को शामिल किया गया. यह उनका टेस्ट डेब्यू मैच था. वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बने. उन्हें डेब्यू कैप कुलदीप यादव ने दी.
India (IND) vs Afghanistan (AFG) One Test: भारत और अफगानिस्तान की टीमें मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले में भारतीय टीम विशाल जीत दर्ज की. मुकाबला तीसरे दिन ही समाप्त हो गया.
मुल्लांपुर टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की. बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया, जबकि गेंदबाजों ने दोनों पारियों में विपक्षी टीम को दबाव में रखा. युवा खिलाड़ियों के प्रभावशाली प्रदर्शन ने भी ध्यान आकर्षित किया. इस मुकाबले के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट मैच में मानव सुथार ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया है. डेब्यू पारी में ही सुथार ने अफगानी बल्लेबाजों को पस्त कर दिया. सुथार ने 6 विकेट झटके, जिसके चलते अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई.
अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट मैच में युवा स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम योगदान दिया. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी जगह बनाई. क्रिकेट जगत में अब उनके प्रदर्शन की चर्चा तेज हो गई है.
India (IND) vs Afghanistan (AFG) Test, Day 2: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर बनाया. फिर अफगानिस्तान की पहली इनिंग्स लड़खड़ा गई.
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं. इस टेस्ट मैच में भारत का पलड़ा भारी है और भारत के लिए युवा स्पिनर मानव सुथार का डेब्यू हुआ है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply