Maa Behen Movie Latest News, Updates in Hindi | मां बहन के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Maa Behen Movie Latest News, Updates in Hindi | मां बहन के समाचार और अपडेट – AajTak
Maa Behen Movie Latest News, Updates in Hindi | मां बहन के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
मां बहन (Maa Behen) एक हिंदी क्राइम-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही रवि किशन,गीतांजलि कुलकर्णी, और अरुणोदय सिंह भी अहम किरदार में हैं. फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट पूजा तोलानी ने लिखी है. फिल्म को Netflix पर 4 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा.
फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. इस घर में रेखा नाम की महिला रहती है, जिसका किरदार माधुरी दीक्षित निभा रही हैं. रेखा एक सिंगल मदर है और अपनी दो बेटियों जया और सुषमा की जिम्मेदारी संभाल रही है. जया का किरदार तृप्ति डिमरी निभा रही हैं, जबकि सुषमा का रोल में धारणा दुर्गा निभा रही हैं.
फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर किया है. 
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी पहली बार नेटफ्लिक्स की कॉमेडी-थ्रिलर ‘मां बहन’ में साथ नजर आने वाली हैं. नए टीजर में दोनों एक हत्या का सबूत मिटाती दिखती हैं, लेकिन बीच में माधुरी की एक लाइन पूरा माहौल बदल देती है— ‘चाय बनाएं?’ डार्क कॉमेडी और सस्पेंस से भरी ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.