Kal Somani Latest News, Updates in Hindi | काल सोमानी के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Kal Somani Latest News, Updates in Hindi | काल सोमानी के समाचार और अपडेट – AajTak
Kal Somani Latest News, Updates in Hindi | काल सोमानी के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
काल सोमानी (Kal Somani) भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी हैं. काल ने आईपीएल के नए सीजन से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को करीब 13.600 करोड़ रुपये में खरीदा. यह डील आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी डील्स में से एक मानी जा रही है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, काल सोमानी की कुल संपत्ति 110 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जाती है, जिससे वह अमेरिका के सबसे अमीर स्पोर्ट्स ओनर्स में गिने जाते हैं. वह खुद कहते हैं कि उनका मकसद ऐसी कंपनियां बनाना है जो टेक्नोलॉजी के जरिए लोगों को सशक्त बनाएं और बड़े स्तर पर असर डालें.
सोमानी का राजस्थान रॉयल्स से रिश्ता नया नहीं है. उन्होंने 2021 में ही इस फ्रेंचाइजी में निवेश किया था. उस समय भी उन्होंने आईपीएल के भविष्य को लेकर भरोसा जताया था.
काल सोमानी एक सफल बिजनेसमेन हैं. उनके पास 15 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने एड-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और डेटा प्राइवेसी जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. वह अमेरिका के स्कॉट्सडेल (एरिजोना) में रहते हैं. उन्होंने कई कंपनियां शुरू की हैं, जिनमें IntraEdge (टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी) और Truyo शामिल हैं. इसके अलावा वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े गवर्नेंस प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय रहे हैं.
क्रिकेट के अलावा सोमानी ने अन्य खेलों में भी निवेश किया है. वह Motor City Golf Club के सह-मालिक हैं और TGL Golf League तथा TMRW Sports जैसे वेंचर्स में भी निवेश कर चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स में निवेश को लेकर उन्होंने कहा था कि, “हमें इस निवेश में बहुत संभावनाएं दिखती हैं और हम आईपीएल के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं.”
आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स के बिकने की खबर सामने आई है. इस टीम को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीदा है. वह 2021 से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं. राजस्थान ने साल 2008 में आईपीएल खिताब जीता था.
राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी के कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर में खरीद ली है, जिससे यह सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है. वहीं, आईपीएल 2026 से पहले टीम को झटका लगा है, क्योंकि सैम करन चोटिल होकर बाहर हो गए हैं और उनकी जगह दासुन शनाका को शामिल किया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.