Feedback
‘ड्रैगन’ (Dragon) जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की फिल्म है जिसके निर्देशक प्रशांत नील (Prashanth Neel) हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म के टाइटल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. वीडियो में डार्क गैंगस्टर वर्ल्ड, इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क और बड़े स्तर का एक्शन दिखाया गया है.
फिल्म की कहानी अफीम के कारोबार और उसे कंट्रोल करने वाले दो बड़े गैंग्स के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. वीडियो के अनुसार, अंग्रेजों के भारत छोड़ने के बाद यह नेटवर्क और मजबूत हो गया. कहानी में दो संगठनों का जिक्र है- अफगान ट्रेडिंग कंपनी (ATC) और गोल्डन ट्रेडिंग कंपनी.
फिल्म के फर्स्ट लुक में सबसे पहले ATC से जुड़े कई विलेन किरदारों को दिखाया गया है. ये किरदार भारत के अलावा अफगानिस्तान, सोमालिया और अफ्रीका जैसे इलाकों में फैले नेटवर्क का हिस्सा बताए गए हैं. इससे साफ है कि फिल्म की कहानी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर दिखाई जाएगी.
वीडियो में अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत कहानी सुनाती नजर आती हैं. फिल्म में कई जाने-माने कलाकार भी शामिल हैं.आशुतोष राणा, अंशुमान पुष्कर और सिद्धांत गुप्ता को विलेन किरदारों में दिखाया गया है.
इसके बाद वीडियो में जूनियर एनटीआर की एंट्री होती है, जो फिल्म में ‘लूगर’ नाम का किरदार निभा रहे हैं. उन्हें ATC का “असासिन इन चीफ” बताया गया है.
फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट तब सामने आता है जब अनिल कपूर की एंट्री होती है. वह इंडिया के नारकोटिक्स ब्यूरो चीफ रघुवीर राठौर के रोल में नजर आते हैं. फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.
प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ का फर्स्ट लुक आ गया है और वीडियो देखकर फैन्स का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है. डार्क गैंगस्टर वर्ल्ड, खूंखार विलेन्स, अनिल कपूर की एंट्री और जूनियर एनटीआर का मास अवतार— ड्रैगन का स्केल KGF और सालार से भी ज्यादा भौकाली नजर आ रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply