वो सीट… जहां 36 कैंडिडेट को 100 से कम वोट, 8 को तो 20 भी नहीं मिले! – AajTak

Home Latest News वो सीट… जहां 36 कैंडिडेट को 100 से कम वोट, 8 को तो 20 भी नहीं मिले! – AajTak
वो सीट… जहां 36 कैंडिडेट को 100 से कम वोट, 8 को तो 20 भी नहीं मिले! – AajTak

Feedback
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. इन पांच राज्यों में बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव नतीजे चौंकाने वाले रहे. एक तरफ जहां बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से भी बढ़कर रहा. वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके को पछाड़ते हुए साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय थलपति की पार्टी टीवीके ने बंपर बढ़त बनाई. 
वैसे तो इन राज्यों में कई सीटों पर चौंकाने वाले रिजल्ट आए. लेकिन, तमिलनाडु की एक सीट ऐसी भी है, जहां 36 कैंडिडेट ऐसे थे, जिन्हें 100 से कम वोट मिले. वहीं 9 प्रत्याशियों के 20 से भी कम वोट मिले. यह सीट ऐसी वैसी नहीं है.यहां बात हो रही है तमिलनाडु पेरंबुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की. 
पेरंबुर से तमिलनाडु की राजनीति की दशा-दिशा बदलने वाले सी जोसेफ विजय (विजय थलपति) चुनाव लड़ रहे थे. इनके खिलाफ वैसे तो मैदान में 47 कैंडिडेट खड़े थे, लेकिन मुख्य प्रतिद्वंदी डीएमके के आरडी शेखर थे. इस सीट से चुनाव लड़ने वाले दर्जनों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है. 
यह भी पढ़ें: रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे… क्या ममता बनर्जी को पता चल गया था हाल? वीडियो वायरल
यहां 47 प्रत्याशियों में से 36 ऐसे थे, जिन्हें 100 से भी कम वोट आए. इनमें से 8 ऐसे भी रहे जिन्हें 20 से भी कम वोट पड़े. इस सीट से सिर्फ 4 कैंडिडेट को छोड़कर कोई भी 500 वोटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. सिर्फ 7 ऐसे प्रत्याशी थे जो 100 से ज्यादा वोट ला सके. बाकी सभी को 20, 25, 22, 15, 18, 14 इस तरह वोट मिले है. 
यह सीट तमिलनाडु के हॉट सीटों में एक थी. इस सीट पर सबकी नजर थी. क्योंकि तमिलनाडु की सियासी हवा बदलने वाले विजय इसी पेरंबुर से खड़े थे. यहां से खड़े कुछ कैंडिडेटों के वोटों की संख्या देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें इनके परिवार के लोग या पड़ोसियों ने भी ठीक से वोट न डाले हो. 
यह भी पढ़ें: बंगाल में फिर जीरो? किन-किन राज्यों में कांग्रेस के पास नहीं है एक भी सीट
हर चुनाव में ऐसे कैंडिडेट चर्चा में रहते हैं. जिन्हें इतने कम वोट मिलते हैं कि समझ नहीं आता आखिर इन्हें किसने वोट किया होगा. कुछ प्रत्याशी तो ऐसे भी हुए हैं, जिन्हें सिर्फ 1 वोट मिला है.  
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.