News Bunkers – Global News Updates

Latest AI, Tech & Global News Updates

Anuv Jain Latest News, Updates in Hindi | अनुव जैन के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
अनुव जैन (Anuv Jain) भारत के उन चुनिंदा युवा गायकों और गीतकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी सॉफ्ट और सोलफुल आवाज से लाखों दिलों को जीत लिया है. उनका संगीत आज की पीढ़ी के दिलों की गहराइयों को छूता है.
अनुव जैन का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ था. उन्होंने अपनी संगीत यात्रा कॉलेज के दिनों में शुरू की. बचपन से ही उन्हें संगीत से गहरा लगाव था, लेकिन उन्होंने इसे एक पेशे के रूप में अपनाने का निर्णय अपने जीवन के एक कठिन दौर में लिया, जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया. इस दर्द ने उनके संगीत में एक गहराई और भावनात्मक सच्चाई जोड़ दी, जो उनके हर गीत में झलकती है.
उनका पहला गाना “Baarishein” यूट्यूब पर रिलीज हुआ और रातोंरात वायरल हो गया. इस गाने की सादगी और दिल को छू लेने वाली आवाज ने उन्हें इंडी म्यूजिक सीन में एक खास पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने “Alag Aasmaan”, “Gul”, “Mishri”, “Maula” और “Husn” जैसे कई हिट गाने दिए, जो सभी आत्मीयता और रोमांस की कोमल भावनाओं को बखूबी व्यक्त करते हैं.
अनुव जैन के गीतों की खासियत यह है कि वे न ज्यादा भारी शब्दों का प्रयोग करते हैं, न ही जटिल संगीत का. उनके गाने सीधे दिल से निकलते हैं और दिल तक पहुंचते हैं. वे अपनी हर परफॉर्मेंस में एक खास “इंटिमेट कनेक्शन” बनाते हैं, जिससे श्रोता खुद को उनके गीतों में महसूस करते हैं.
अब सिंगर अनुव जैन ऐसे ही एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. RedFlagFiles के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है. इसमें अनुव जैन के फोटोज नजर आ रहे हैं. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये अभी तक किसी को नहीं पता.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *