UFO Latest News, Updates in Hindi | यूएफओ के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News UFO Latest News, Updates in Hindi | यूएफओ के समाचार और अपडेट – AajTak
UFO Latest News, Updates in Hindi | यूएफओ के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
यूएफओ यानी Unidentified Flying Object (UFO) एक ऐसा शब्द है जिसका प्रयोग उन उड़ती हुई वस्तुओं के लिए किया जाता है जिन्हें लोग आकाश में देखते हैं, लेकिन वे पहचान नहीं पाते. आमतौर पर इन्हें “एलियंस के स्पेसशिप” या “उड़न तश्तरी” के रूप में भी जाना जाता है. हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से हर यूएफओ का अर्थ बाहरी अंतरिक्ष से आया यान नहीं होता- बल्कि यह सिर्फ एक अनपहचानी गई उड़ती वस्तु है.
यूएफओ की कहानियां हजारों साल पुरानी हैं. प्राचीन सभ्यताओं में भी आकाश में चमकती अजीब वस्तुओं का उल्लेख मिलता है.
लेकिन आधुनिक यूएफओ युग की शुरुआत 1947 में हुई, जब अमेरिका के रोसवेल (Roswell) शहर के पास एक अजीब वस्तु गिरने की खबर आई. लोगों ने दावा किया कि यह एक एलियन स्पेसक्राफ्ट था, लेकिन अमेरिकी सरकार ने इसे “मौसम गुब्बारा” बताया.
यह घटना आज भी रहस्य बनी हुई है और यूएफओ शोध का सबसे चर्चित उदाहरण मानी जाती है.
दुनिया भर में हर साल हजारों लोग यूएफओ देखने का दावा करते हैं. अमेरिका, रूस, चीन, भारत और यूरोप के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं. कुछ घटनाएं बाद में वैज्ञानिक रूप से समझाई गईं जैसे उपग्रह, विमान की रोशनी, उल्का या ड्रोन. लेकिन कुछ घटनाएं अब तक अनसुलझी हैं.
भारत में भी कई यूएफओ घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 2013 में लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों ने कई दिनों तक आकाश में “चमकदार वस्तुएं” देखने की रिपोर्ट की थी.
यह सवाल दशकों से वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय है. कई लोग मानते हैं कि यूएफओ बाहरी ग्रहों से आने वाले प्राणियों यानी एलियंस के स्पेसशिप हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी सरकार या वैज्ञानिक एजेंसी ने यूएफओ के एलियन स्रोत की पुष्टि नहीं की है.
NASA, Pentagon, और ISRO जैसी संस्थाएं इन विषयों पर रिसर्च करती रही हैं. 2021 में अमेरिकी रक्षा विभाग (Pentagon) ने अपनी एक रिपोर्ट में स्वीकार किया था कि कुछ यूएफओ वीडियो “अनपहचाने” हैं, यानी उनका स्रोत पता नहीं चल पाया.
NASA ने हाल ही में “UAP (Unidentified Aerial Phenomena)” नाम से एक नया अध्ययन शुरू किया है, जिससे इन घटनाओं को वैज्ञानिक तरीके से समझा जा सके.
व्हाइट हाउस ने एलियंस वेबसाइट लॉन्च की. हेडलाइन THEY WALK AMONG US के साथ एरिया 51 स्टाइल में शुरू होकर ये असल में अवैध प्रवासियों पर केंद्रित है. इमिग्रेशन सख्ती और गिरफ्तारियों को हाइलाइट करने वाला अभियान है.
अमेरिका के तटों पर समुद्र में हजारों रहस्यमयी UFO देखे गए हैं. एनिग्मा ऐप ने अगस्त 2025 से अब तक 9000 से ज्यादा साइटिंग दर्ज की हैं. ये वस्तुएं पानी में तेज गति से चलती हैं.
अमेरिका के तटीय इलाकों में 9,000 से ज्यादा रहस्यमयी USO देखे जाने की रिपोर्ट सामने आई है. एक्सपर्ट्स इन तेज रफ्तार समुद्री चीज़ों को लेकर जांच और चर्चा कर रहे हैं. वीडियो में जानें ये चीज़ें एलियन तकनीक से जुड़ी हैं या नहीं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? जानें पूरा मामला.
यूएफओ का रहस्य आज भी अनसुलझा है. 1947 में पहली बार देखी गई उड़न तश्तरियों के दावे से लेकर भारत के लद्दाख और इंफाल तक की कहानी है. अमेरिका ने 161 फाइलें जारी कीं, जिनमें अपोलो यात्रियों के बयान शामिल हैं.
पेंटागन ने राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर UFO से जुड़ी 161 नई फाइलें जारी की हैं. इनमें अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों के बयान, मिडिल ईस्ट के वीडियो और नागरिकों की रिपोर्ट शामिल हैं. सभी मामले अभी अनसुलझे हैं.
पेंटागन ने UFO से जुड़ी नई फाइलें जारी करना शुरू कर दिया है. ट्रंप प्रशासन ने पूरी ट्रांसपैरेंसी का फैसला लिया है. जनता अब खुद इन दस्तावेजों को पढ़कर अपने नतीजे निकाल सकेगी.
पेंटागन ने डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है. UFO और एंटी-ग्रेविटी पर रिसर्च कर रही वैज्ञानिक एमी एस्क्रिज ने दावा किया था कि उनके घर पर इसी हथियार से हमला किया गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि वे यूएफओ से जुड़ी नई और चौंकाने वाली जानकारियां जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी, जिन पर विश्वास करना मुश्किल होगा.
अमेरिका और चीन में टॉप डिफेंस वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौतें और गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. अमेरिका में 11 से ज्यादा वैज्ञानिक गायब या मृत पाए गए, जबकि चीन में 9 वैज्ञानिकों की मौत हुई. ये सभी न्यूक्लियर, हाइपरसोनिक, AI और स्पेस रिसर्च जैसे क्षेत्रों से जुड़े थे. FBI जांच कर रही है, साजिश की आशंका जताई जा रही है.
3I ATLAS Interstellar Comet Tracker: 3I/ATLAS धूमकेतु तीसरा इंटरस्टेलर मेहमान अब 19 दिसंबर को धरती के नजदीक आएगा. 29 अक्टूबर को सूरज के सबसे पास पहुंचा था. तब इसकी चमक 16 गुना बढ़ी थी. नीला रंग हो गया था. अवि लोएब ने कहा कि ये 40% एलियन है. वैज्ञानिक कहते हैं ये प्राकृतिक है. लेकिन इस धूमकेतु ने दुनिया को रहस्य में डाल दिया है.
ओहायो के राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस पर 24-25 अक्टूबर को तीन कर्मचारियों की मौत हो गई. ये गोपनीय विभागों से जुड़े थे- जैसे मानव क्षमता और हथियार रिसर्च. रोजवेल UFO वाले हैंगर 18 से जुड़ाव ने साजिश की बात पैदा की है. जांच चल रही है लेकिन एलियन से मामला जुड़ा होने की वजह से रहस्य गहरा गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.