Feedback
एक प्यारी और चमकदार मुस्कान किसी की भी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देती है, लेकिन अगर दांतों में पीलापन हो या मसूड़े कमजोर हों, तो खुलकर हंसने में भी हिचकिचाहट होने लगती है. आजकल कैफीन का अत्यधिक सेवन, तंबाकू, गुटखा या फिर दांतों की ठीक से सफाई न करने की वजह से दांतों पर पीलेपन की परत जम जाती है.
कई बार लोग इसे साफ कराने के लिए डेंटिस्ट के पास जाकर महंगे और केमिकल वाले ट्रीटमेंट लेते हैं, जिससे दांतों की बाहरी परत (इनेमल) कमजोर होने का खतरा रहता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको महंगे इलाज की जरूरत नहीं है. हमारी रसोई में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं जो न सिर्फ दांतों का पीलापन जड़ से खत्म कर सकती हैं, बल्कि मसूड़ों को भी फौलाद जैसा मजबूत बना सकती हैं. आइए जानते हैं इन घरेलू चीजों के इस्तेमाल का सही तरीका.
1. बेकिंग सोडा और नींबू का रस
दांतों के पीलेपन को तुरंत साफ करने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं.
इस्तेमाल का तरीका: एक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे उंगली या ब्रश की मदद से दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर कुल्ला कर लें.
सावधानी: इसका इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ एक बार ही करें, क्योंकि रोजाना इस्तेमाल करने से दांतों की परत को नुकसान पहुंच सकता है.
2. सरसों का तेल और नमक
यह दादा-दादी के जमाने का सबसे असरदार और आजमाया हुआ नुस्खा है. नमक जहां दांतों को रगड़कर साफ करता है, वहीं सरसों का तेल मसूड़ों को मजबूती देता है और बैक्टीरिया को मारता है.
इस्तेमाल का तरीका: आधा चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी सेंधा नमक या सादा नमक मिलाएं. इस मिश्रण से सुबह ब्रश करने के बाद मसूड़ों और दांतों की मालिश करें. ५ मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें.
3. हल्दी, नमक और सरसों का तेल
हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मसूड़ों की सूजन और पायरिया जैसी समस्या को ठीक करते हैं.
इस्तेमाल का तरीका: थोड़ी सी हल्दी में नमक और सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन धीरे-धीरे पूरी तरह साफ हो जाता है और मुंह की बदबू से भी राहत मिलती है.
4. केले या संतरे का छिलका
केले और संतरे के छिलके में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स होते हैं, जो दांतों के इनेमल को बिना नुकसान पहुंचाए पीलापन सोख लेते हैं.
इस्तेमाल का तरीका: केले या संतरे के छिलके के अंदरूनी (सफेद) हिस्से को रोजाना २ से ३ मिनट के लिए दांतों पर रगड़ें. इसके बाद नॉर्मल पानी से कुल्ला कर लें या ब्रश कर लें. कुछ ही दिनों में दांत चमकने लगेंगे.
5. नारियल तेल से ऑयल पुलिंग
यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रक्रिया है जो ओरल हाइजीन को दुरुस्त रखने के लिए दुनिया भर में मशहूर है. नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो दांतों के पीलेपन और प्लाक को जमा होने से रोकता है.
इस्तेमाल का तरीका: सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल का तेल मुंह में लें और उसे 5 मिनट के लिए मुंह के अंदर चारों तरफ घुमाएं. याद रखें इसे निगलना नहीं है. इसके बाद इसे थूक दें और गुनगुने पानी से कुल्ला करके ब्रश कर लें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply