वर्कआउट छोड़ Akshara Singh ने जिम में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस – Asianet News Hindi

Home Latest News वर्कआउट छोड़ Akshara Singh ने जिम में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस – Asianet News Hindi

Akshara Singh Gym Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अपने गानों और फिल्मों के अलावा अक्षरा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करने की बजाय डांस करती नजर आ रही हैं।
हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खाली जिम में नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहां लोग जिम में एक्सरसाइज करने जाते हैं, वहीं अक्षरा वहां डांस मूड में दिखाई दीं। वीडियो में वह साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लज्जा के लोकप्रिय गाने ‘आ ही जाइए’ पर शानदार डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशंस और एनर्जी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, "जिम में कोई नहीं है… इन माय जोन"। वीडियो में एक्ट्रेस पूरी तरह मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं और खाली जिम का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज कई फैंस को पसंद आया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "आउट ऑफ सिलेबस क्यों चली गई मैम?"। वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "दो स्टेप के अलावा कुछ और भी सीख लीजिए"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब गांव की लड़कियां पहली बार जिम पहुंच जाएं…"। हालांकि, कई फैंस ने अक्षरा के आत्मविश्वास और डांस की तारीफ भी की।
ये भी पढे़ं- Kiss Scene का फायदा उठाकर को-एक्टर ने पार की हद, सेट से होटल तक खौफ में रही एक्ट्रेस!
बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हुआ था, जिसमें वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।
ये भी पढ़ें- Peddi Collection Day 2 : 'पेद्दी' की कमाई में उछाल या बॉक्स ऑफिस पर बेहाल? जानिए दूसरे दिन का हाल
जिस गाने पर अक्षरा सिंह ने डांस किया है, वह राजकुमार संतोषी की चर्चित फिल्म लज्जा का हिस्सा है। यह फिल्म महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समाज में उनकी स्थिति जैसे मुद्दों पर आधारित थी। फिल्म में मनीषा कोइराला, माधुरी दीक्षित, रेखा, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.