News Bunkers – Global News Updates

Latest AI, Tech & Global News Updates

एक साथ 2 बच्चियों की मां बन एक्ट्रेस की हालत हुई खराब, बढ़ा वजन-सुसाइड के आते थे ख्याल, छलका दर्द – AajTak

Feedback
मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने साल 2023 में एक साथ दो बेटियों को जन्म दिया था. रुबीना बेटियों संग अपने हर पल को यादगार बना रही हैं.
मगर डिलीवरी के बाद भी एक्ट्रेस ने काफी मुश्किलों का सामना किया था. बेटियों को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस को पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरना पड़ा था. 
 
फिल्म विंडो संग बातचीत में रुबीना ने खुद इस बारे में बात की है. रुबीना ने बताया कि डिलीवरी के बाद वो पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर रही थीं. उन्हें काउंसलिंग लेनी पड़ी थी. 
 
रुबीना बोलीं- जब मैं अपने न्यूट्रिशनिस्ट से बात करती थी तो वो लोग मुझे कहते थे कि जब आपके बच्चे 2 महीने, 3 महीने 1 साल के माइलस्टोन को टच करेंगे, तो आपकी बॉडी भी उन माइलस्टोन को एक्सपीरियंस करेगी. इस दौरान कुछ भी ऐसा ना करें, जिससे बाद में पछतावा हो. 
रुबीना ने खुलासा किया कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन के दौरान उन्हें सुसाइड के ख्याल आते थे. वो दुनिया से कट-ऑफ करना चाहती थीं.
2 महीने से भी कम समय के अंदर उनका 4 किलो वजन बढ़ गया था. वो इमोशनली कमजोर हो गई थीं. उन्हें तब लगा ये वो तो नहीं हैं. वो खुद को इस तरह नहीं देखना चाहती थीं. 
रुबीना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जुड़वां बच्चों को जन्म देना आसान नहीं होता. बॉडी नें बहुत ज्यादा बदलाव होते हैं. एंग्जायटी होती है. 
(All Photo: Instagram @rubinadilaik)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *