NCPI Latest News, Updates in Hindi | एनसीपीआई के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News NCPI Latest News, Updates in Hindi | एनसीपीआई के समाचार और अपडेट – AajTak
NCPI Latest News, Updates in Hindi | एनसीपीआई के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) भारत की एक अपेक्षाकृत नई राजनीतिक पार्टी है, जिसका गठन वर्ष 2022 में किया गया था. पार्टी का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के हावड़ा में स्थित है. गठन के बाद से पार्टी ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की है.
NCPI ने 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. इनमें उनाकोटी जिले के कैलाशहर विधानसभा क्षेत्र से जहांगीर अली, चावमानु विधानसभा क्षेत्र से बरजेडा त्रिपुरा, अंबासा विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण कुमार देबबर्मा और धलाई जिले के करमछारा विधानसभा क्षेत्र से रीता शील हलाम शामिल थे.
पार्टी से जुड़े नेता जहांगीर अली के अनुसार, NCPI ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा दोनों राज्यों में अपनी उपस्थिति बनाने का प्रयास किया है. 
हाल के दिनों में कुछ रिपोर्टों में यह चर्चा भी सामने आई कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक गुट NCPI में शामिल हो सकता है. हालांकि, जहांगीर अली ने कहा कि उन्हें भी ऐसी खबरें सुनने को मिली हैं, लेकिन इस संबंध में पार्टी को कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है और स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.
 
टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने NCPI में विलय कर लिया. NCPI की पूर्व अध्यक्ष शिवली कुंडू ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही NCPI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. TMC के बागी सांसदों के पार्टी में विलय पर शिवली ने दावा किया कि वो NDA के साथ पहले से ही जुड़े थे. देखें वीडियो.
सबसे पहले सियासत की उस डील से खबरदार करते हैं. जहां चमत्कार हुआ है. जहां एक पार्टी रातों रात बीस सांसद की पार्टी बन गई. चमत्कार ये कि एक पार्टी जिसके अध्यक्ष से पूछिए कि आपके यहां 20 सांसद शामिल हो गए, तो उनको पता नहीं है. कल तक जिसका एक पार्षद तक भारत की राजनीति में नहीं हुआ. वो NCPI नाम की पार्टी को बीस सांसदों ने गोद ले लिया. जब टीएमसी के बागी बीस सांसद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो जाते हैं.
TMC के 20 बागी सांसद NCPI में शामिल हो गए. इससे यह छोटी-सी पार्टी रातोंरात बंगाल की 42 में से 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी संसदीय ताकत बन गई, जो BJP, TMC और कांग्रेस से भी आगे है. लेकिन पार्टी की हकीकत चौंकाने वाली है. यह त्रिपुरा में रजिस्टर्ड एक गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी है, जो 2023 पंचायत चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी.
टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने अपना गुट बनाकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय कर लिया. लेकिन इस बीच NCPI के संगठन सचिव शांतनु डे ने कहा कि उन्हें विलाय के बारे में खुद सोशल मीडिया से पता चला. शांतनु ने कहा कि उनसे किसी ने TMC के बागी सांसदों के NCPI में विलय के बारे में नहीं बताया. देखें वीडियो.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.