Kunal Shah Latest News, Updates in Hindi | कुणाल शाह के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Kunal Shah Latest News, Updates in Hindi | कुणाल शाह के समाचार और अपडेट – AajTak
Kunal Shah Latest News, Updates in Hindi | कुणाल शाह के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
कुणाल शाह (Kunal Shah) भारत के जाने-माने उद्यमी (Entrepreneur) और एंजेल इन्वेस्टर हैं. उनका जन्म 30 मई 1979 को हुआ था. स्टार्टअप और फिनटेक सेक्टर में अपनी पहचान बनाने के बाद अब जून 2026 में उन्हें WhatsApp का वैश्विक प्रमुख (Head of WhatsApp) बनाया गया है. इस पद पर उन्होंने Will Cathcart की जगह ली.
कुणाल शाह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद मुंबई के Wilson College से दर्शनशास्त्र (Philosophy) की पढ़ाई की. उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि किशोरावस्था से ही उन्होंने पढ़ाई के साथ काम करना शुरू कर दिया था. बाद में उन्होंने Narsee Monjee Institute of Management Studies (NMIMS) में पार्ट-टाइम MBA में दाखिला लिया, लेकिन वर्ष 2004 में यह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया.
साल 2009 में उन्होंने PaisaBack नाम से एक कैशबैक प्रमोशन कंपनी शुरू की. इसी बिजनेस मॉडल में बदलाव करते हुए उन्होंने 2010 में संदीप टंडन (Sandeep Tandon) के साथ मिलकर FreeCharge की स्थापना की. यह ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज प्लेटफॉर्म जल्द ही लोकप्रिय हो गया. वर्ष 2015 में Snapdeal ने FreeCharge का अधिग्रहण लगभग 2,800 करोड़ रुपये के सौदे में किया. इसके बाद कुणाल शाह ने फिनटेक क्षेत्र में नई शुरुआत करते हुए CRED की स्थापना की. यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां योग्य क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं और बदले में रिवॉर्ड प्राप्त करते हैं.
FreeCharge की बिक्री के बाद कुणाल शाह एंजेल इन्वेस्टिंग में भी सक्रिय हो गए. उन्होंने देश के कई स्टार्टअप्स में निवेश किया. रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने 200 से अधिक स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जिनमें Razorpay और BharatPe जैसी फिनटेक कंपनियां भी शामिल हैं. 2022 में उन्हें भारत के सबसे सक्रिय एंजेल निवेशकों में गिना गया. इसके अलावा, वे Syrma SGS Technology के स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) भी रह चुके हैं.
अपने करियर के दौरान उन्हें कई सम्मान भी मिले. वर्ष 2016 में उनका नाम Fortune India 40 Under 40 सूची में शामिल किया गया. इसी वर्ष The Economic Times ने अपने Startup Awards में उन्हें “Comeback Kid of the Year” का सम्मान दिया.
वॉट्सऐप के नए सीईओ के तौर पर भारतीय कुणाल शाह को चुना गया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे इंस्पिरेशनल स्टोरी बता रहे हैं तो कुछ का कहना कि मेटा ने क्रेड के जरिए इंडियन यूजर्स का डेटा हासिल करने के लिए ऐसा किया है.
व्हाट्सएप के नए CEO कुणाल शाह ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. क्रेड के निर्माण से पहले उन्होंने फ्रीचार्ज की स्थापना की थी, जिसे बाद में स्नैपडील को बेच दिया था. वह भारत के सबसे सक्रिय एंजेल इनवेस्टर्स में से एक हैं. अब कुणाल को व्हाट्सएप की नई जिम्मेदारी मिली है. तो चलिए जानते हैं कि कितने पढ़े-लिखे हैं नए CEO और उन्हे कितनी सैलरी मिलती है? 
CRED के संस्थापक कुणाल शाह इन दिनों चर्चा में हैं. जानिए उन्होंने कहां से पढ़ाई की, FreeCharge और CRED की शुरुआत कैसे की और उनकी अनुमानित संपत्ति कितनी है. वीडियो में जानें उनका नाम WhatsApp CEO को लेकर क्यों जोड़ा जा रहा है और नेटवर्थ को लेकर भी हो रही चर्चा.
WhatsApp के ग्लोबल सीईओ होंगे कुनाल शाह. क्रेड फाउंडर कुणाल शाह को WhatsApp की कमान मिल रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.