Ikka Movie Latest News, Updates in Hindi | इक्का के समाचार और अपडेट – Aaj Tak News

Home Latest News Ikka Movie Latest News, Updates in Hindi | इक्का के समाचार और अपडेट – Aaj Tak News
Ikka Movie Latest News, Updates in Hindi | इक्का के समाचार और अपडेट – Aaj Tak News

Feedback
इक्का (Ikka) फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. उस लीगल थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसकी कहानी अलथिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है.
फिल्म की कहानी एक मशहूर और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे उसी हत्या के आरोपी का बचाव करना पड़ता है, जिसके खिलाफ वह पहले अदालत में पैरवी कर चुका होता है. जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, उसे अपने सिद्धांतों और नैतिक सीमाओं से समझौता करने की चुनौती का सामना करना पड़ता है.
फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, शिशिर शर्मा, ज्योति मुखर्जी, विजय विक्रम सिंह, डारिया बेदी, संजीदा शेख और आकांशा रंजन कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
‘इक्का’ का निर्माण एल्केमी फिल्म्स ने किया है. खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर (Border) में साथ काम किया था.
यह फिल्म 10 जुलाई 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी.
करीब 33 साल बाद सनी देओल काला कोट पहने कोर्ट में नजर आएंगे. उनकी नई फिल्म इक्का का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें वो और अक्षय खन्ना ‘बीस्ट मोड’ में नजर आए हैं. इस सस्पेंस-ड्रामा फिल्म में काफी कुछ छिपा है, जो थोड़ी दिलचस्पी पैदा कर रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.