Chauhaan Movie Latest News, Updates in Hindi | चौहान के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Chauhaan Movie Latest News, Updates in Hindi | चौहान के समाचार और अपडेट – AajTak
Chauhaan Movie Latest News, Updates in Hindi | चौहान के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
चौहान (Chauhaan) अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की आगामी हिंदी फिल्म है. यह एक एक्शन-ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी कहानी 2018 के पुलवामा के हालात और उग्रवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म में सुरक्षा, मिशन और देश से जुड़े घटनाक्रम को कहानी का हिस्सा बनाया गया है.
फिल्म का निर्देशन नीरज यादव (Neeraj Yadav) कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण Jio Studios और ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है.
फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.चौहान की रिलीज डेट 1 अक्टूबर 2027 तय की गई है. 
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीज़र रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. फिल्म में कश्मीर और पत्थरबाजी को दिखाने के अंदाज पर श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने तीखी नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए सांसद ने जियो स्टूडियोज और फिल्ममेकर्स की आलोचना की है.
एक्शन से भरपूर चौहान की टीजर में अजय देवगन एक जबरदस्त नए अवतार में नजर आ रहे हैं.हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय वह पल बना जब वीडियो के आखिर में अजय यह डायलॉग बोलते हैं, ‘पठानों से कह देना, चौहान आ रहा है.’
अजय लगभग 20 साल बाद बड़े पर्दे पर आर्मी ऑफिसर के रोल में वापसी कर रहे हैं. इस नई फिल्म का नाम ‘चौहान’ है, जिसका ढाई मिनट लंबा धांसू अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया है. कश्मीर के बैकड्रॉप पर सेट इस फिल्म को नीरज यादव डायरेक्ट कर रहे हैं. वीडियो में अजय का फौजी अवतार देखने लायक है.
अजय देवगन की फिल्म चौहान अनाउंसमेंट के बाद से विवादों में घिर गई है. पहले श्रीनगर के सांसद ने इस फिल्म पर अपनी नाराजगी जाहिर की. अब एक संगठन क्षत्रिय परिषद ने चौहान फिल्म में राजपूतों के इतिहास की छवि को दिखाने पर आपत्ति जताई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.