Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Home Latest News Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
बंगाल की प्रचंड जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. वहीं, आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया. इन खबरों के अलावा, केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.
बंगाल रिजल्ट पर ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई, जीत को बताया ऐतिहासिक

बंगाल में 207 सीटों पर जीत के साथ बीजेपी ने TMC को सत्ता से बाहर कर दिया. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM नरेंद्र मोदी को बंगाल में जीत की बधाई दी है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को इस ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत की बधाई दी है और कहा- भारत भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसे नेता हैं.
DC vs CSK, IPL 2026 Highlights: संजू सैमसन के तूफान में उड़ी दिल्ली, चेन्नई ने 8 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2026 का अड़तालीस वां मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की. ये मैच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ, जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे, जिन्हें चेन्नई ने 18वें ओवर में चेज कर लिया.
सुप्रीम कोर्ट में अब होंगे 38 जज, केंद्र ने पास किया प्रस्ताव

केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के तहत संसद के अगले सत्र में एक नया विधेयक पेश किया जाएगा जो शीर्ष अदालत में चार नए जजों की नियुक्ति की अनुमति देगा. जजों की संख्या में ये बढ़ोतरी 2019 के बाद पहली बार हो रही है, जब संख्या 33 से बढ़ाकर 34 की गई थी.
कैबिनेट ब्रीफिंग के बाद झालमुड़ी पार्टी, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चखा स्वाद, देखें VIDEO

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई. कैबिनेट बैठक की शरुआत में सभी मंत्रियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की. PM मोदी ने भी सभी मंत्रियों से ‘उज्ज्वल बंगाल’ के निर्माण का आह्वान किया और कहा कि यह जीत दरअसल जनता की जीत है.
बिहार में सीएम हाउस का नाम होगा ‘लोक सेवक आवास’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित सीएम आवास का नाम बदलकर ‘लोक सेवक आवास’ करने का निर्देश दिया. इस फैसले को सरकार की कार्यशैली और जनता से जुड़ाव के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है. सम्राट चौधरी हाल ही में मुख्यमंत्री बने हैं और बीजेपी के पहले ऐसे नेता हैं, जो इस पद पर आसीन हुए हैं. उनसे पहले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे.
‘न कहने गई थी’, एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, पति संग पहली मुलाकात को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस मेहरीन पीरज़ादा ने बिज़नेसमैन अर्श औलख से गुपचुप शादी रचा ली. शादी पूरी तरह प्राइवेट रखी गई. इसकी जानकारी तब सामने आई जब मेहरीन पीरजादा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहती थीं कि शादी पब्लिक तमाशा बने, इसलिए शादी को सीक्रेट रखा गया था. कपल की शादी 28 अप्रैल को हुई थी.
पवन सिंह से तलाक के लिए मांगे 12 करोड़, झूठ बोल रही थीं ज्योति? वकील ने किया बड़ा खुलासा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का केस कोर्ट में लंबित है. दोनों की कोर्ट में गैरहाज़िरी से सुनवाई टल रही है. अब ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडे ने बताया कि ज्योति सिंह तलाक नहीं चाहतीं हैं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो 12 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग रखी गई है. पवन सिंह ने ज्योति सिंह से 2019 में शादी रचाई थी.
आसाराम के बेटे नारायण साई को HC से झटका, सजा सस्पेंड करने की अर्जी खारिज, काटनी होगी जेल

गुजरात हाई कोर्ट ने सोमवार को स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साई की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने रेप केस में मिली उम्रकैद की सजा को निलंबित करने की मांग की थी. अदालत ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि साई अपने खिलाफ दायर अपील की सुनवाई जल्दी करवाने में रुचि नहीं रखते और लगातार देरी की रणनीति अपना रहे हैं.
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के हॉग मार्केट में भारी बवाल, बुलडोजर लेकर पहुंची भीड़ पर TMC दफ्तर तोड़ने का आरोप

कोलकाता के मशहूर हॉग मार्केट में मंगलवार रात को बड़ा बवाल हो गया. आरोप है कि भीड़ ने बुलडोजर लाकर TMC के न्यू मार्केट यूनियन दफ्तर को पूरी तरह तोड़ दिया गया. तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह BJP की जीत के जुलूस के दौरान पुलिस की इजाजत से हुआ. स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने TMC के दावों को गलत बताया.
PM शहबाज शरीफ के परिवार को भ्रष्टाचार मामले में राहत, बेटी-दामाद को अदालत ने किया बरी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की बेटी राबिया इमरान और उनके पति अली इमरान यूसुफ को कोर्ट से बड़ी राहत मिली. एंटी-करप्शन कोर्ट ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सबूत न मिलने पर दोनों को बरी कर दिया. एंटी-करप्शन एस्टेब्लिशमेंट की रिपोर्ट में उन्हें ‘पंजाब साफ पानी कंपनी’ भ्रष्टाचार मामले में बेगुनाह बताया गया.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.