Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Home Latest News Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के एक जहाज पर हमला हुआ है. वहीं, दिल्ली सरकार ने पीएम मोदी की ईंधन बचत और खर्चों में कटौती करने की अपील के बाद कई बड़े प्रशासनिक फैसलों का ऐलान किया है. इन खबरों के अलावा, BCCI ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए टीम की घोषणा कर दी है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इंडियन शिप ‘हाजी अली’ पर ड्रोन अटैक, समंदर में समा गया जहाज, MEA ने कहा- ये बर्दाश्त नहीं
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इंडियन शिप ‘हाजी अली’ पर ड्रोन अटैक की खबर सामने आई है. इस जहाज पर ओमान के समुद्री तट पर ड्रोन से हमला हुआ है. ड्रोन का ये हमला इतना भीषण था कि पूरा का पूरा जहाज ही समंदर में डूब गया है. ये एक कार्गो शिप था. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की तीखी निंदा की है और इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया है. 
हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, मंत्रियों के विदेश दौरे पर बैन… PM मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने लिए कई बड़े फैसले
दिल्ली सरकार ने पीएम मोदी की ईंधन बचत और खर्चों में कटौती करने की अपील के बाद कई बड़े प्रशासनिक फैसलों का ऐलान किया है. दिल्ली में अब हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू होगा और 50% सरकारी मीटिंग ऑनलाइन होंगी. अगले 6 महीने तक कोई नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी. आधी मीटिंगें ऑनलाइन होंगी. वहीं, सरकारी मंत्री एक साल तक विदेश नहीं जाएंगे.  
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री… तिलक वर्मा को टीम की कमान, र‍ियान पराग उपकप्तान
BCCI ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए टीम की घोषणा कर दी है. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. वहीं रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है. इस ट्राई सीरीज में इंड‍िया A के अलावा श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा लेंगी.
दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र में SIR की आ गई तारीख, EC ने जारी किया 16 राज्यों-तीन केंद्र शासित प्रदेशों का शेड्यूल
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तीसरे फेज का ऐलान कर दिया है. इसमें 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR किया जाएगा. इसमें दिल्ली भी कवर होगा जिसकी अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को सामने आएगी. एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आ जाएगा.
रूस ने तेल-गैस को लेकर दी ‘गारंटी’ तो भारत ने अमेरिका के सामने तुरंत रखी ये मांग
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और पर्शियन गल्फ में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अमेरिका से रूस से तेल खरीद पर दी गई छूट को आगे बढ़ाने की अपील की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली ने वॉशिंगटन से कहा है कि मौजूदा हालात में ऊर्जा सप्लाई बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि तेल बाजार में जारी अस्थिरता का असर सीधे भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर पड़ सकता है.
सावधान- अगले कुछ हफ्तों में हंतावायरस के और केस मिलेंगे! WHO ने दी चेतावनी
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ्तों में हंतावायरस के और मामले सामने आ सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा है कि आम लोगों के लिए खतरा कम है. हंतावायरस वायरस का मुख्य रूप से चूहों से इंसानों में फैलता है. संक्रमित चूहों के मूत्र, मल या लार के संपर्क में आने से.
मॉनसून की दस्तक! 16 मई को अंडमान-निकोबार में एंट्री, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारत में इस साल मॉनसून अपने निर्धारित समय से पहले दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई 2026 के आसपास मॉनसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है. इस बीच उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में अभी भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा.
मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा! इंदौर समेत कई जिलों में IMD का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, देवास और गुना समेत कई ज़िलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट में अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है. IMD ने प्रभावित जिलों के लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें.
बाइक से विधान भवन पहुंचे फडणवीस, योगी ने कम किया काफिला… पीएम मोदी की अपील का राज्यों में दिखा असर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी की ईंधन बचत की अपील पर अमल करते हुए गुरुवार को बाइक से वर्षा आवास से विधान भवन पहुंचे. CM फडणवीस मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक के लिए भी मोटरसाइकिल से गए. मुख्यमंत्री के इस कदम को सरकार की ओर से ईंधन संरक्षण और अनावश्यक खर्चों में कटौती के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
CSK के लिए बुरी खबर! मैच विनर खिलाड़ी चोटिल, अचानक छोड़ना पड़ा टूर्नामेंट
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी गेंदबाज़ जेमी ओवरटन जांघ की चोट के चलते अपने देश लौट गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. ओवरटन ने इस आईपीएल 10 मैचों में 8.89 की इकोनॉमी से 14 विकेट निकाले हैं. इससे पहले आयुष म्हात्रे और खलील अहमद भी चोट के कारण CSK से बाहर हो चुके हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.