Labubu Latest News, Updates in Hindi | लबूबू के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Labubu Latest News, Updates in Hindi | लबूबू के समाचार और अपडेट – AajTak
Labubu Latest News, Updates in Hindi | लबूबू के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
लबूबू (Labubu) कोई आम खिलौना नहीं, बल्कि एक डिजाइनर कलेक्टिबल डॉल है, जो बच्चों से ज्यादा युवाओं और कलेक्टर्स के बीच क्रेज बना हुआ है. लबूबू एक नाम इन दिनों दुनियाभर में वायरल हो रहा है-
लबूबू एक काल्पनिक चरित्र है, जिसे हॉन्गकॉन्ग के कलाकार Kasing Lung ने डिजाइन किया था. यह एक मॉन्स्टर-एल्फ जैसा दिखता है – नुकीले कान, बड़ी आंखें, नुकीले दांत और एक अजीब लेकिन प्यारा लुक.
इस डॉल को चीन की कंपनी Pop Mart ने बड़े पैमाने पर लॉन्च किया, और फिर यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. आज लबूबू एशिया से लेकर अमेरिका और भारत तक में युवाओं की पहली पसंद बन चुका है.
लबूबू डॉल “ब्लाइंड बॉक्स” में मिलती है- यानी जब तक आप डिब्बा खोलें नहीं, आपको पता नहीं चलेगा अंदर कौन-सा वर्जन है. यही रहस्य और रोमांच इसे कलेक्टर्स के लिए बेहद खास बनाता है.
हर साल लबूबू के नए डिज़ाइन्स लॉन्च होते हैं, जैसे- Pirate Labubu, Time To Chill Edition, Forest Series. कुछ लिमिटेड एडिशन इतनी दुर्लभ होती हैं कि उनकी कीमत हजारों डॉलर तक पहुंच जाती है.
ब्लैकपिंक की Lisa, रिहाना और कई अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटी लबूबू के साथ तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं. इससे इसकी पॉपुलैरिटी को और भी बढ़ावा मिला है.
Instagram, TikTok और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर लबूबू की “Unboxing” वीडियो, कलेक्शन शेल्फ डिस्प्ले, और रीसेल वैल्यू के चर्चे आम हैं. भारत में भी कई यूट्यूब चैनल्स और क्रिएटर्स इसे अपने कंटेंट में शामिल कर रहे हैं.
लबूबू की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ नकली प्रोडक्ट्स भी बाजार में आ गए हैं. असली लबूबू की पहचान आप इन बातों से कर सकते हैं- आधिकारिक Pop Mart लोगो, हाई क्वालिटी पैकेजिंग, डेंटल डिटेलिंग (9 दांत).
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H1B वीजा पर अपना रुख बदल लिया है. उन्होनें अमेरिका में टेलेंटेड लोगों की कमी बताई और विदेशी वर्कर्स की जरूरत बताई. वहीं चीन में धूम मचाने के बाद लबूबू डॉल अब लंदन में भी धमक जमा रहे है. लंदन के लोगों को ये रहस्यमयी डॉल बेहद पसंद आ रही है और मिनटों में इसका स्टॉक खत्म हो जा रहा है.
लबूबू डॉल का क्रेज दुनियाभर के लोगों में दिखाई दे चुका है. कई बॉलीवुड डीवाज भी अलग-अलग मौकों पर अपनी लबूबू डॉल फ्लॉन्ट कर चुकी हैं.
Labubu Doll का जादू दुनिया भर में छाया हुआ है. लोग इसे खरीदने की होड़ में लगे रहे और इसे बनाने वाला देखते-देखते अरबपति बनकर चीन के टॉप 10 अमीरों में शामिल हो गया.
Apni Photo Ko Labubu Doll style me Kaise Banaye : Labubu Doll को ट्रेंड दुनियाभर में छाया हुआ है. इस एक डॉल के पीछे सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक दीवाने हो चुके हैं. कई सेलिब्रिटी इसके साथ स्पॉट भी किए
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.