Feedback
रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट एंट्री की है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली सी6 (Flying Flea C6) को लॉन्च किया है. इस बाइक की बुकिंग और टेस्ट ड्राइव 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी.
रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 को रॉयल एनफील्ड ने 2.79 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इस बाइक को बैटरी एज ए सर्विस मॉडल (BaaS) के तहत भी खरीदा जा सकता है. BaaS के तहत इस बाइक कीमत 1.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
कंपनी ने रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 का अलग शोरूम जामनगर बेंगलुरू में खोला है. फ्लाइंग फ्ली सी6 को नियो-विंटेज डिजाइन दिया गया है. इसमें कनेक्टेड टेक और रोजमर्रा की जरूरत के सभी फीचर्स दिए गए हैं, जो एक बाइक में चाहिए होते हैं. ये बाइक 3.91kWh की बैटरी के साथ आती है. इसमें एयर-कूल्ड सेटअप दिया गया है. इसमें सेगमेंट फर्स्ट मैग्निशियल एलॉय केसिंग इस्तेमाल की गई है.
फ्लाइंग फ्ली दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान काफी पॉपुलर नाम रहा है. इसे खास तौर पर युद्ध के समय उपयोग के लिए बनाया गया था. यह बाइक दूसरी विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए तैयार की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसी हल्की बाइक बनाना था, जिसे आसानी से विमान से गिराया जा सके और युद्ध के मैदान में तुरंत इस्तेमाल किया जा सके.
रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2026 एक बेरतरीन महीना रहा है. इसके साथ ही कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 की दमदार शुरुआत की है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में 1,13,164 बाइक्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले ये आंकड़ा 31 परसेंट ज्यादा है.
रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी पिछले काफी समय से फ्लाइंग फ्ली को दिखा रही थी. अब कंपनी ने इस बाइक से आधिकारिक रूप से पर्दा उठा दिया है. फ्लाइंग फ्ली सी6 (Flying Flea C6) में नियो रेट्रो लुक देखने को मिलेगा. यानी ये बाइक मॉडर्न और नए दोनों ही जमाने से इंस्पायर्ड दिखती है.
रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है. जिस कंपनी को लोग उसकी जोरदार आवाज और भड़कीले लुक वाली बाइक्स के लिए जानते हैं, उसने बिलकुल नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है. फ्लाइंग फ्ली पर कंपनी लंबे समय से काम कर रही थी और आखिरकार ब्रांड ने पहली बाइक को लॉन्च कर दिया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply