Anti-Aging Foods: वक्त से पहले चेहरे पर दिखने लगीं हैं झुर्रियां? आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 फूड्स – AajTak

Home Latest News Anti-Aging Foods: वक्त से पहले चेहरे पर दिखने लगीं हैं झुर्रियां? आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 फूड्स – AajTak
Anti-Aging Foods: वक्त से पहले चेहरे पर दिखने लगीं हैं झुर्रियां? आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 फूड्स – AajTak

Feedback
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर महीन रेखाएं और झुर्रियां आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन आजकल तनाव, प्रदूषण, अधूरी नींद और अस्वस्थ खानपान के कारण कम उम्र में ही लोग समय से पहले बुढ़ापे का शिकार होने लगे हैं. चेहरे की चमक गायब होने लगती है और त्वचा ढीली पड़ने लगती है. महंगी एंटी-एजिंग क्रीम या कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट अस्थाई रूप से तो असर दिखा सकते हैं, लेकिन त्वचा को अंदर से जवान और बेदाग बनाए रखने के लिए सही पोषण की जरूरत होती है.
हेल्थ और स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपनी रोज की डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिस से भरपूर कुछ खास चीजों को शामिल कर लें, तो झुर्रियों की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में जो आपकी त्वचा को लंबे समय तक टाइट, चमकदार और जवान बनाए रखेंगे.
1. एवोकाडो 
एवोकैडो को त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. इसमें प्रचुर मात्रा में सूजन-रोधी फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को अंदर से नमी प्रदान कर उसे मुलायम और लचीला बनाए रखते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन-A, C, E और K त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और उसे हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से बचाने में मदद करते हैं, जिससे झुर्रियां जल्दी नहीं आतीं.
2. पपीता
पपीता एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और मिनरल्स का एक पावरहाउस है. यह त्वचा के लचीलेपन को सुधारने में मदद करता है और महीन रेखाओं को आने से रोकता है. पपीते में पपेन नाम का एक खास एंजाइम पाया जाता है, जो एक बेहतरीन प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और चेहरे की डेड स्किन को हटाकर अंदरूनी निखार बाहर लाता है.
3. अनार 
सदियों से अनार को सेहत और सुंदरता के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. अनार में प्यूनिकलगिन नाम का एक बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा में मौजूद कोलाजन को सुरक्षित रखने में मदद करता है. कोलाजन ही वह तत्व है जो हमारी त्वचा को टाइट और जवान बनाए रखता है. रोजाना अनार के सेवन से त्वचा का ढीलापन दूर होता है और झुर्रियां कम होती हैं.
4. टमाटर 
टमाटर में लाइकोपीन नाम का तत्व भारी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले डैमेज से बचाता है. सूरज की तेज धूप असमय झुर्रियां आने का सबसे बड़ा कारण होती है. अपनी डाइट में सलाद या जूस के रूप में टमाटर को शामिल करने से त्वचा में कसाव आता है और उम्र का असर चेहरे पर दिखाई नहीं देता.
5. ग्रीन टी
यदि आप असमय आने वाली झुर्रियों से परेशान हैं, तो अपनी सुबह की चाय या कॉफी को ग्रीन टी से रिप्लेस करें. ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने का काम करता है. यह फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को फ्री-डैमेज से बचाता है, जिससे चेहरे पर असमय बुढ़ापा और झुर्रियां नहीं झलकतीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.