Feedback
टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors) भारत की सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है. यह टाटा समूह का एक प्रमुख अंग है और दुनिया की अग्रणी वाहन निर्माण कंपनियों में से एक मानी जाती है. टाटा मोटर्स यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों, और इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और बिक्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
टाटा मोटर्स की स्थापना 1945 में “टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड (TELCO)” के रूप में हुई थी. शुरुआत में, कंपनी मुख्य रूप से रेल इंजन और भारी वाहन बनाती थी. 1954 में इसने जर्मन कंपनी डेमलर-बेंज के सहयोग से ट्रकों का उत्पादन शुरू किया.
1991 में, टाटा मोटर्स ने पहली बार यात्री वाहन क्षेत्र में कदम रखा और 1998 में भारत की पहली स्वदेशी कार “टाटा इंडिका” लॉन्च की. इसके बाद, 2008 में, टाटा मोटर्स ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड जगुआर-लैंड रोवर (JLR) का अधिग्रहण किया, जिससे इसकी वैश्विक स्थिति और मजबूत हुई.
टाटा मोटर्स भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बनकर उभरी है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में बड़ा निवेश किया है और सरकार की फेम II योजना के तहत ईवी सेगमेंट को बढ़ावा दिया है.
टाटा मोटर्स केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के कई देशों में अपने वाहनों का निर्यात करती है.
टाटा मोटर्स अगले साल की शुरुआत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ़्यूल (Flex Fuel) कार लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ शैलेष चंद्रा ने पेट्रोल में बढ़ते इथेनॉल ब्लेंडिंग, फ्लेक्स फ्यूल तकनीकी और छोटी कारों की कम होती डिमांड पर बातचीत की.
टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ का कहना है कि ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडिंग और फ्लेक्स फ्यूल तकनीक का असर सीधे गाड़ियों के माइलेज पर पड़ सकता है. वहीं छोटी कारों की डिमांड क्यों घट रही है इस पर भी उन्होंने अपनी राय रखी.
Tata Tiago 2026 लॉन्च हो गई है. ये कंपनी की एंट्री लेवल कार है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस कार में कई एडवांस फीचर दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में दूसरों से आगे रहते हैं. कार में 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. कार पेट्रोल, सीएनजी और ईवी अवतार में लॉन्च हुई है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.
Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार Tata Tiago के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है. 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली इस एंट्री लेवल हैचबैक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जो इसे पिछले मॉडल से बेहतर बनाते हैं.
टाटा ने अपनी नई टियागो (Tata Tiago 2026) को लॉन्च कर दिया है. कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में कंपनी ने बदलाव किया है.
टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे किफायती कार Tiago को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. नई Tata Tiago EV अब पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड, ज्यादा सेफ और ज्यादा अफोर्डेबल हो गई है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत घटाकर 6.99 लाख रुपये कर दी है, जबकि BaaS मॉडल के तहत इसकी कीमत पेट्रोल कारों के करीब पहुंच जाती है.
टाटा अपनी सबसे छोटी कार यानी टाटा टियागो (Tata Tiago) का लेटेस्ट वर्जन लेकर आ रही है. ये हैचबैक 28 मई को लॉन्च हो रही है.
टाटा अपनी नई टियागो (Tata Tiago 2026) को लेकर आ रही है. ये कार पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी.
टाटा मोटर्स अपनी नई कार लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं टाटा टियागो फेसलिफ्ट की, जिससे कंपनी 28 मई को लॉन्च करेगी.
Tata Tiago next Gen: टाटा टिएगो नेक्स्ट जेनरेशन का टीजर जारी कर दिया गया है. इसे आगामी 28 मई को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
टाटा मोटर्स ने अपनी सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) की लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है. वित्तवर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में ये कार लॉन्च हो सकती है.
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री एक नए फ्यूल ऑप्शन की ओर तेजी से बढ़ रही है, जिसका मकसद पेट्रोल पर निर्भरता को कम करना है. हम बात कर रहे हैं फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी की, जिसे आने वाले समय में देश की बड़ी कार कंपनियां अपनाती नजर आ सकती हैं. टाटा मोटर्स भी अब इस रेस में उतर चुकी है और जल्द अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च कर सकती है.
ईरान युद्ध के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. भारत में भी लोगों को इसका डर सता रहा है. ऐसे में बेहतर विकल्प दूसरे फ्यूल पर स्विच करना है.
क्या हो अगर आपको शहर की भीड़ में चलाने के लिए एक ऐसी कार मिल जाए, जिसमें गियर भी ना बदलना पडे़ और माइलेज भी ज्यादा हो. ऐसा संभव होता दिख रहा है देश में मिलने वाली सीएनजी और एएमटी वाली गाड़ियों से. भारतीय बाजार में ऐसी कई गाड़ियां मिल रही हैं, जो सीएनजी के साथ एएमटी ऑफर करती हैं. आइए जानते हैं इन गाड़ियों की असली कहानी क्या है.
Tata ने अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो सीएनजी और एएमटी दोनों फीचर्स ऑफर करती है. हम बात कर रहे हैं Tata Altroz की.
टाटा मोटर्स ने वित्तवर्ष 2027 की शुरुआती बेहतरीन सेल्स आंकड़ों के साथ की है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में 59 हजार गाड़ियां बेची हैं, जो अप्रैल 2025 के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा हैं.
टाटा मोटर्स ने 10 लाख रुपये से कम में पैनोरोमिक सनरूफ के साथ नई नेक्सन (Nexon) को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नेक्सन प्योर प्लस पीएस वेरिएंट को पेश किया है.
Tata Harrier और Safari नए अवतार में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने इन गाड़ियों के अल्ट्रा और अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन को डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. इससे पहले ये दोनों ही वेरिएंट्स सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ मिल रहे थे. अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन में प्रीमियम कैबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. आइए जानते हैं इन कारों की कीमतें और खास बातें.
अपने लिए एक ऐसी कार तलाश रहे हैं, जो कम कीमत में आती हो और माइलेज भी अच्छा देती हो, तो पिछले महीने की बेस्ट सेलिंग कार पर नजर डाल सकते हैं.
Car Sales April 2026: बीते अप्रैल में जमकर कारों की बिक्री हुई है. टाटा मोटर्स ने एक बार फिर अपनी ताकत साबित की है और हुंडई-महिंद्रा को पछाड़ा है.
Tata Motors ने अप्रैल में बेहतरीन सेल की है. कंपनी लगातार दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इस महीने भी कंपनी ने हुंडई और महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन सेल हासिल की है. हालांकि, देश की नंबर वन कार कंपनी बनने के लिए ब्रांड को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा. आइए जानते हैं टाटा मोटर्स ने अप्रैल महीने में कितनी कारों को बेचा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
Tata Motors Latest News, Updates in Hindi | टाटा मोटर्स के समाचार और अपडेट – AajTak
Home
A Good Appetite
Tata Motors Latest News, Updates in Hindi | टाटा मोटर्स के समाचार और अपडेट – AajTak
Leave a Reply