Feedback
iPhone Ultra Fold ऐपल का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल ऐपल अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. हालांकि कोई भी ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है.
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Ultra का डिजाइन मौजूदा iPhone मॉडल से अलग होगा. फोन को किताब (बुक-स्टाइल) की तरह फोल्ड किया जा सकेगा. अनफोल्ड होने पर इसका डिजाइन चौड़ा (Squarish) दिखाई दे सकता है. डिवाइस की मोटाई अनफोल्ड होने पर लगभग 4.5 से 4.7 मिमी तक होने की संभावना जताई गई है. कवर डिस्प्ले का आकार करीब 5.3 से 5.5 इंच और इनर फोल्डेबल डिस्प्ले लगभग 7.8 इंच का हो सकता है.
फोन के हिंज को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इसमें लिक्विड मेटल (Liquid Metal) हिंज का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे फोल्डिंग मैकेनिज्म बेहतर हो सकता है. हालांकि, इसकी पुष्टि कंपनी की ओर से अभी नहीं की गई है.
हाल ही में फिलीपींस के टेक ब्लॉग Jam Online ने iPhone Ultra की एक डमी यूनिट से जुड़ी जानकारी शेयर की है. यह डमी यूनिट असली स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि एक्सेसरी और कवर बनाने वाली कंपनियों के लिए तैयार किया गया मॉडल बताया जा रहा है. सामने आए रेंडर्स में फोन का चौड़ा डिजाइन दिखाई देता है. इसमें आउटर और इनर डिस्प्ले पर अलग-अलग फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना दिखाई गई है. इसके अलावा पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और माइक्रोफोन भी नजर आता है.
कीमत को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह Apple का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 2,000 से 2,500 अमेरिकी डॉलर के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, जब तक Apple आधिकारिक घोषणा नहीं करती, तब तक इससे जुड़ी सभी जानकारी को संभावित रिपोर्ट्स के रूप में ही देखा जा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply