Akanksha Chamola Latest News, Updates in Hindi | आकांक्षा चमोला के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Akanksha Chamola Latest News, Updates in Hindi | आकांक्षा चमोला के समाचार और अपडेट – AajTak
Akanksha Chamola Latest News, Updates in Hindi | आकांक्षा चमोला के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री और मॉडल हैं. उन्होंने हिंदी टीवी धारावाहिकों में काम किया है और कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रही हैं. वह अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी हैं.
आकांक्षा चमोला ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी शो स्वरागिनी से की थी. वह Bhootu, Kaise Mujhe Tum Mil Gaye और Dil Dhokha Aur Desire जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं. इन धारावाहिकों के जरिए उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए.
आकांक्षा चमोला का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया.
आकांक्षा की मुलाकात अभिनेता गौरव खन्ना से एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता शादी तक पहुंचा.24 नवंबर 2016 को दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की.
आकांक्षा चमोला Lock Upp Season 2 के प्रीमियर के दौरान उन्होंने बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है. 
‘लॉकअप सीजन 2’ 27 जून को रात 8 बजे शुरू होने वाला है. कन्फर्म सेलिब्रिटी लिस्ट ने फैंस के बीच काफी एक्साइटेड कर दिया है. मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख को शो का होस्ट बनाया है.
लॉक अप सीजन 2 में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से अलग होने की पुष्टि करते हुए अपने ऊपर लगे विवादित आरोपों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि लोग अभी उनसे नफरत करते हैं, लेकिन शो के बाद वही लोग उन्हें पसंद करेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.