Feedback
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) में ‘शिवम’ के किरदार में हैं. साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’** की कहानी जहां खत्म हुई थी, वहीं से इस नए भाग की शुरुआत होती दिखाई गई है.
टीजर की शुरुआत बाइक पर बैठे इमरान हाशमी की एंट्री से होती है. बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है.” इसके बाद फिल्म में एक्शन और रहस्य से जुड़े कई दृश्य देखने को मिलते हैं.
पहली फिल्म के अंत में शिवम के किरदार को मृत दिखाया गया था. हालांकि, ‘आवारापन 2’** के टीजर में उसकी वापसी दिखाई गई है.
टीजर में अभिनेत्री शबाना आजमी की भी झलक दिखाई गई है. इसके अलावा फिल्म की मुख्य अभिनेत्री दिशा पाटनी भी हैं.
फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कर कर रहे हैं. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
Awarapan 2 Movie Latest News, Updates in Hindi | आवारापन 2 के समाचार और अपडेट – AajTak
Home
Latest News
Awarapan 2 Movie Latest News, Updates in Hindi | आवारापन 2 के समाचार और अपडेट – AajTak
Leave a Reply