Feedback
हैवान (Haiwaan) हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक साथ काम कर रहे हैं. वहीं, इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.
हैवान वर्ष 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ (Oppam) की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. मूल फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.
फिल्म की कहानी एक नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. इस किरदार को सैफ अली खान निभा रहे हैं. कहानी में वह एक छोटी बच्ची को एक मनोरोगी हत्यारे से बचाने की कोशिश करते हैं. दूसरी ओर, अक्षय कुमार फिल्म में एक खतरनाक और क्रूर विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे.
फिल्म की स्टार कास्ट में श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, मोहनलाल और असरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply