Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Home Latest News Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 अप्रैल 2026 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. दिल्ली सरकार के दफ्तरों में अब हर कर्मचारी का अटेंडेंस बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के जरिये लगेगी. ईरान जंग और तेल संकट के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने साफ शब्दों में कहा है कि वह अमेरिका और रूस की नीतियों से तंग आ चुके हैं.
बंगाल में UCC, 45 दिन में सातवां वेतन, महिलाओं को 3000… अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बकाया डीए भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और सरकार बनने के 45 दिन के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा.
Stock Market Rally: झटके में 6.40 लाख करोड़ की कमाई, आज बाजार ने निवेशकों की करा दी मौज!
शेयर बाज़ार शुक्रवार को शानदार तेज़ी के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 918 अंक या 1.20 प्रतिशत चढ़कर 77,550 पर क्‍लोज़ हुआ, जबकि निफ्टी 275 अंक या 1.16 फीसदी चढ़कर 24,050 के ऊपर बंद हुआ. इस दौरान निफ्टी बैंक में 1091 अंकों की उछाल रही. BSE के टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयर तेज़ी पर बंद हुए और बाकी 5 शेयरों में गिरावट रही.
दिल्ली के दफ्तरों में अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस, रेखा गुप्ता सरकार ने दिया आदेश
दिल्ली सरकार के दफ्तरों में अब हर कर्मचारी का अटेंडेंस बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के जरिये लगेगी. वरिष्ठ अधिकारी हों या छोटे कर्मचारी, सभी के लिए अटेंडेंस का यह नियम समान रूप से लागू होगा. दरअसल, CM ने हाल ही में आईटीओ स्थित केंद्र शासित प्रदेश के जीएसटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित पाए गए थे.
Gold-Silver Price: अचानक इतनी सस्‍ती हुई चांदी… सोने में भी बड़ी गिरावट, खरीदने का मौका?
कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव ₹1700 टूटकर ₹151700 पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमतों में भी ₹4000 से ज्‍यादा गिरावट देखी गई. MCX पर सोने-चांदी में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होने जा रही है. 
ऋषभ पंत ब्रिगेड को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए वानिंदु हसारंगा, इस ऑलराउंडर की एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने गुरुवार को साफ किया कि हसारंगा के टीम से जुड़ने की संभावना नहीं है. अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को हसारंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है.
मथुरा-वृन्दावन का होगा कायाकल्प, परिक्रमा मार्ग को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए 21.28 करोड़ मंजूर
उत्तर प्रदेश सरकार ने वृन्दावन परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 21.28 करोड़ रुपये की परियोजना मंज़ूर की है. इस परियोजना के लिए 21.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से प्रथम किश्त के रूप में 10.90 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं. इस योजना के क्रियान्वयन की ज़िम्मेदारी मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है.
को-वर्कर होंगे रोबोट, ‘प्रॉम्प्ट’ होगी नई भाषा… मैकिन्से की रिपोर्ट ने बताया 2030 तक कैसे बदल जाएगा ऑफिस!
मैकिन्से ग्लोबल इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट ‘Agents, Robots, and Us’ ने भविष्य के वर्क-कल्चर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि भविष्य में काम इंसान और मशीन की ‘पार्टनरशिप’ के रूप में देखा जाएगा. AI एजेंट ख़राब पुर्जों की भविष्यवाणी करेगा और इंसान ‘सुपरवाइजर’ की तरह रिपेयरिंग के अंतिम फैसले लेगा.  
नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने किया कैबिनेट विस्तार, दो नए मंत्रियों की नियुक्ति
नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कैबिनेट विस्तार करते हुए दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की है. इनमें रामजी यादव को श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय और गौरी कुमारी यादव को उद्योग, वाणिज्य व आपूर्ति मंत्रालय सौंपा गया है. रामजी सप्तरी क्षेत्र नंबर 2 से निर्वाचित सांसद हैं, जबकि गौरी कुमारी महोत्तरी क्षेत्र नंबर 4 से निर्वाचित सांसद हैं.
‘ट्रंप-पुतिन से तंग आ गया…’, ब्रिटिश PM स्टार्मर का विस्फोटक बयान
ईरान जंग और तेल संकट के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने साफ शब्दों में कहा है कि वह अमेरिका और रूस की नीतियों से तंग आ चुके हैं. उनका कहना है कि इन देशों के फैसलों का सीधा असर ब्रिटेन के आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान जंग के कारण तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
Petrol Price Hike: तेल संकट से जूझ रहा नेपाल… चौथी बार बढ़े दाम, 216 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल!
नेपाल सरकार ने एक बार फिर में पेट्रोल की कीमतों में 17 रुपया और डीजल की कीमतों में 25 रुपया का इजाफा किया है. अब नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 216.50 रुपया और 1 लीटर डीज़ल के दाम 204.50 रुपये हो चुका है. नेपाल सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी उसे 7 अरब 81 करोड़ नेपाली रुपये का नुकसान हो सकता है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.