Feedback
अभय सिंह (Abhay Singh), जिन्हें लोग “IITian बाबा” के नाम से जानते हैं, हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ नजर आए, जिसके बाद एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गए. अभय सिंह का जन्म 3 मार्च 1990 को हरियाणा के सासरोली गांव (इज्जर क्षेत्र) में हुआ था. उनके पिता का नाम कर्ण सिंह और मां का नाम शीला देवी है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT Bombay से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया.
पढ़ाई पूरी करने के बाद कहा जाता है कि वे कुछ समय के लिए विदेश भी गए और वहां काम किया. 2021 में वे भारत लौट आए और इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी और अलग तरह की जीवनशैली की ओर रुख किया. धीरे-धीरे वे अपने परिवार से भी दूर होने लगे. 2025 के महाकुंभ के दौरान वे साधु के रूप में नजर आए और तभी उन्हें “IIT बाबा” के नाम से पहचान मिली.
हाल ही में 15 फरवरी 2026 यानी महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रीतिका से शादी की. प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वे भी पेशे से इंजीनियर हैं. हालांकि अब उनका झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर बताया जा रहा है.
अभय सिंह और प्रीतिका की पहली मुलाकात सदगुरु आश्रम कोयंबटूर में हुई थी, जहां अभय महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंचे थे और प्रीतिका भी वहां मौजूद थीं. वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गहरी होती चली गई. बाद में उनकी मुलाकात महाकुंभ के दौरान भी हुई.
‘प्रयागराज महाकुंभ 2026’ में IITian बाबा के नाम से फेमस हुए आभय सिंह ने शादी रचा ली है. शादी के बाद वह पहली बार पत्नी प्रीतिका संग अपने झज्जर स्थित पैतृक आवास पर पहुंचे. यहां दोनों ने शादी के बाद होने वाली कुछ रस्में निभाईं. नवविवाहित जोड़े ने घर आकर संटी-संटा भी खेला. ये एक मजेदार रस्म होती है जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को छड़ी से प्रतीकात्मक रूप से मारते हैं.
आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. हाल ही में उन्होंने शादी रचाई और अब वो पहली बार पत्नी के साथ अपने घर लौटे हैं. उनकी पत्नी प्रीतिका बैंगलोर की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं.
बेंगलुरु की इंजीनियर प्रीतिका से IITian बाबा अभय सिंह ग्रेवाल की मुलाकात कोयंबटूर आश्रम और फिर प्रयागराज कुंभ में हुई थी. 15 फरवरी को हिमाचल में मंदिर और 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज हुई. अब दोनों श्री यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी में हैं, जहां आध्यात्मिकता और साइंस को जोड़कर रिसर्च और प्राचीन ज्ञान पर काम किया जाएगा.
साल 2025 में प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुए IITian बाबा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. उनकी पत्नी का नाम प्रीतिका है, जो मूल रूप से कर्नाकट के बैंगलोर की रहने वाली हैं. IITian बाबा ने पत्नी प्रीतिका से पहली मुलाकात और अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

Leave a Reply