Isha Rikhi Latest News, Updates in Hindi | ईशा रिखी के समाचार और अपडेट – AajTak

Home Latest News Isha Rikhi Latest News, Updates in Hindi | ईशा रिखी के समाचार और अपडेट – AajTak
Isha Rikhi Latest News, Updates in Hindi | ईशा रिखी के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
ईशा रिखी (Isha Rikhi) पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री हैं. उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस भी लोगों को खूब पसंद आता है. मार्च 2026 में सोशल मीडिया पर सिंगर-रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें वायरल हो गई, जिसपर फैंस ने बधाई भी दी.
ईशा रिखी का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. शुरुआत में उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में काम किया, जहां उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.
ईशा को असली पहचान पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टां दे’ से मिली, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया. इस फिल्म की सफलता के बाद उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने लगे. उन्होंने अमरिंदर गिल और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है.
बॉलीवुड रैपर बादशाह ने कुछ दिन पहले अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग की थी, जिसके बैद रैपर की पर्सनल लाइफ पर सवाल उठने शुरू हुए क्योंकि बादशाह एक बेटी के पिता हैं. अब बादशाह ने इंस्टाग्राम पर रैपर ने स्टोरी डालकर एक लंबा नोट जारी किया है.
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.
रैपर बादशाह और ईशा रिखी की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है या ये सिर्फ एक शूट है? हालांकि तस्वीरों में दोनों मंडप पर बैठे एक दूसरे के गले में वरमाला डालते दिखे हैं. इन तस्वीरों को बादशाह की सास ने शेयर किया है.
बादशाह की रूमर्ड नई दुल्हन ईशा रिखी एक फेमस पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.